सितारगंज चीनीमिल में तेंदुए को पकड़ने के लिए ड्रोन कैमरे से निगरानी करती वाइल्ड लाइफ की टीम।
- फोटो : SITARGANJ
सितारगंज। बंद पड़ी सहकारी चीनीमिल के आसपास फैले तेंदुए के खौफ को दूर करने के लिए वर्ल्ड वाइल्ड लाइफ की टीम ने तेंदुए को पकड़ने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। टीम ने फैक्टरी के आसपास ड्रोन की निगरानी के साथ ही पिंजरा भी लगाया है।
बृहस्पतिवार को बाराकोली रेंज के प्रभारी प्रशिक्षु आईएफएस अभिमन्यु सिंह ने बताया कि टीम को चीनी मिल परिसर में तेंदुआ देखे जाने की सूचना मिली थी। टीम को तेंदुए के वहां मौजूद होने के कोई भी पगचिन्ह नहीं मिले। कहा कि पूर्व में दिखे तेंदुए की फोटो वायरल होने की वजह से आसपास के क्षेत्रों के लोगों में भय का माहौल है। विभाग ने ड्रोन कैमरे की मदद से आसपास के इलाकों में तेंदुए की तलाश की थी। साथ ही वर्ल्ड वाइल्ड लाइफ टीम के विशेषज्ञों की मदद मांगी थी। टीम में शामिल विशेषज्ञों ने यहां पहुंचकर फैक्टरी के आसपास पिंजरे भी लगाए हैं।