फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: नगर निगम में ई-रिक्शा के पंजीकरण में रूचि नहीं ले रहे चालक

Tue, 30 Sep 2025 12:21 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। नगर निगम क्षेत्र में ई-रिक्शा संचालन को लेकर बीते दिनों एक उपविधि लागू की थी। इसके तहत क्षेत्र के ई-रिक्शा का निगम में पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा। इसके लिए निगम प्रशासन ने 24 से आठ अक्तूबर तक की समय सीमा तय की है। इसके बावजूद रिक्शा चालक इसमें रूचि नहीं ले रहे हैं।
विज्ञापन

पड़ोसी राज्य यूपी से काफी संख्या में चालक ई-रिक्शा का संचालन करते हैं। इससे शहर की बिगड़ती यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए निगम प्रशासन ने पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू की है।
नगर आयुक्त रविंद्र बिष्ट ने बताया कि ई-रिक्शा के पंजीकरण की प्रक्रिया 24 सितंबर से शुरू कर दी है। शहरी ई-रिक्शा चालकों को आठ अक्तूबर तक निगम में पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा। लाइसेंस विभाग के मुताबिक छह दिन में 14 रिक्शा चालकों ने ही पंजीकरण कराया है जबकि आरटीओ विभाग में चार हजार रिक्शा पंजीकृत हैं। बताया कि अब तक लगभग 50 लोग पंजीकरण फार्म ले जा चुके हैं।
विज्ञापन

कोट....
ई-रिक्शा चालकों को नगर निगम में पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा। बिना पंजीयन के ई-रिक्शा संचालन नहीं करने दिया जाएगा। चालकों को जागरूक किया जा रहा है। - रविंद्र बिष्ट, नगर आयुक्त, नगर निगम, काशीपुर।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें