फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: चालक-परिचालकों ने सात घंटे तक रोका बसों का संचालन

विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। रोडवेज बस स्टेशन से अनुबंधित बसों का विभागीय बसों से पहले संचालन के मौखिक आदेश को लेकर चालकों-परिचालकों में रोष फैल गया और डिपो से बसों का संचालन रोक दिया। आरोप लगाया कि सवारियां न होने पर उन्हें डिपो बुला लिया जाता है। आरोप लगाया कि 250 किलोमीटर की जगह 56 किलोमीटर का ही रुपया दिया जा रहा है। प्रभारी एआरएम से वार्ता के बाद चालक-परिचालकों ने लगभग सात घंटे बाद बसों का संचालन शुरू कर दिया।
विज्ञापन

रोडवेज डिपो से निगम की बसों के अलावा अनुबंधित लगभग 24 बसों का संचालन होता है। मंगलवार को निगम के अधिकांश बसों के चालक-परिचालक रोजाना की तरह ड्यूटी पर पहुंचें। इस दौरान उन्हें पता चला कि वरिष्ठ केंद्र प्रभारी के एक मौखिक आदेश पर पहले अनुबंधित बसें जाएंगी। इसके बाद निगम बसों का संचालन होगा। इससे चालकों-परिचालकों में रोष फैल गया। इस आदेश को गलत बताते हुए डिपो से सुबह छह बजे से बसों का संचालन रोक दिया। साथ ही इस संबंध में रामनगर डिपो एआरएम व काशीपुर के प्रभारी एआरएम नवीन आर्य को अवगत कराया।
दोपहर लगभग 12 बजे एआरएम काशीपुर डिपो पहुंच गए। जहां बताया कि सावन में यात्रियों की संख्या कम हो जाती है। ऐसे में जब वह बस लेकर रामनगर डिपो पहुंचते हैं, तो उन्हें वहां से अन्य रूटों पर जाने के लिए सवारियां नहीं मिल पा रही हैं।
विज्ञापन

बताया जब वह इस बाद तो डिपो के अधिकारियों को बताते हैं तो वह बसों को वापस डिपो बुला लेते हैं। ऐसी स्थिति में उन्हें महज 56 किलोमीटर का रुपया मिल पाता है। जबकि उन्हें प्रतिदिन 250 किलोमीटर का रुपया मिलना चाहिए। कहा कि जब से नए वरिष्ठ केंद्र प्रभारी आए हैं तब से नए-नए आदेशों के चलते परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। एआरएम ने चालक-परिचालकों को बताया कि 250 किमी विपरीत परिस्थितियों में मिलता है। जो आप लोग परिस्थिति बता रहे हैं उसमें यह नहीं मिल सकेगा क्योंकि इसका मुख्यालय से आदेश जारी हो चुका है।
उनके समझाने के बाद दोपहर लगभग एक बजे से बसों का संचालन शुरू हो गया और उपजे विवाद पर विराम लग गया। वहां वरिष्ठ केंद्र प्रभारी अनवर कमाल, हरजिंदर सिंह, पुष्पेंद्र कुमार, अमृत सिंह लहरी, उमेश, रामपाल सिंह, उमर, प्रताप सिंह, अजय राज, अमीर अहमद आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें