फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: रोडवेज बस अड्डे पर पेयजल की दिक्कत, यात्री हो रहे परेशान

Tue, 10 Mar 2026 11:35 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। रोडवेज बस अड्डे पर वाटर कूलर और हैंडपंप खराब होने से पेयजल की व्यवस्था लड़खड़ा गई है। यात्रियों और डिपो के कर्मचारियों को पीने का पानी नसीब नहीं हो पा रहा है। यात्रियों को पानी की बोतल खरीदनी पड़ रही है।
विज्ञापन

काशीपुर बस अड्डे पर यात्री सुविधाओं के नाम पर कुछ नहीं है। गर्मी का सीजन आने वाला है और यहां पर यात्रियों के लिए पेयजल तक की व्यवस्था नहीं है। हालात ऐसे हैं कि रोडवेज कर्मियाें को भी पानी पीने के लिए बोतल खरीदनी पड़ रही है। डिपो में वाटर कूलर तो लगा हुआ है, लेकिन वो भी खस्ताहाल है। वाटर कूलर में लगी टंकी टूट गई है, जिसे सही नहीं कराया गया है। वाटर कूलर में कभी पानी आता है और कभी नहीं। डिपो परिसर में लगा हैंडपंप भी खराब हो गया है लेकिन हैंडपंप को सही नहीं कराने की जहमत कोई नहीं उठा रहा है। हालांकि डिपो की कार्यशाला में पेयजल लाइन है और वर्कशॉप कर्मी वहां से पानी पी लेते है, लेकिन यात्रियों के बारे में कोई सोचने को तैयार नहीं है। काशीपुर डिपो के सहायक महाप्रबंधक नवीन आर्य ने बताया कि डिपो की ओर से पेयजल की व्यवस्था कराई जाएगी और यात्रियों को असुविधा नहीं होने देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें