सत्संग बिहार के संस्थापक ठाकुर अनुकूल चन्द्र जी का 128 वां जन्मोत्सव व दिनेशपुर सत्संग बिहार का 27 वां वार्षिकोत्सव हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर विशाल सत्संग का आयोजन हुआ। नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। मातृ एवं युवा सम्मेलन के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। इस दौरान ‘जयगुरु’ के उद्घोष से समूचा नगर गुंजायमान हो उठा।
रविवार को सत्संग विहार परिसर में मुख्य सभा की शुरूआत गीत दिल्ली से आए भजन गायक कैलाश खरे गाए गए गीत ‘तोड़ के बंधन सारे, डोर गुरु की थामों’ से हुई। केन्द्रीय सत्संग देवघर झारखंड से आये मुख्य वक्ता गुरुदेवन मित्र ने ठाकुर जी के दिव्य जीवन और वाणी विषय पर सत्संग को संबोधित करते हुये कहा कि परमात्मा की आराधना के बिना मनुष्य जीवन अधूरा है। अच्छा गुरु ही ईश्वर प्राप्ति में सहायक सिद्ध होता है।
ठाकुर जी ने कहा था कि ‘तुम किसी के दु:ख का कारण मत बनो’ कोई तुम्हारे दु:ख का कारण नहीं बनेगा। उन्होंने ठाकुर जी के पंच नीति जजन, जाजन, ईष्टभृति, स्वसत्यनी और सदाचार को अपने जीवन में अपनाने की बात कही। सत्संग को संबोधित करते हुए बीज प्रमाणीकरण संस्था के अध्यक्ष तिलकराज बेहड़ व विधायक अरविंद पांडे ने कहा कि आज के इस आधुनिक युग में संतों, महापुरुषों द्वारा दिखाया गया मार्ग ही हमें जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। सत्संग को प्राण किशोर चक्रवर्ती, सुनील हाल्दार, हरेंद्रनाथ मंडल, रोहिताश मलिक, डा. अमूल्य विश्वास ने भी संबोधित किया। सभा के दौरान केन्द्रीय सत्संग देवघर झारखंड व दिल्ली से आए गायकों ने ठाकुर जी के भजन, गीत आदि प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध किया। संचालन सुबल विश्वास ने किया।
आयोजन समिति के अध्यक्ष चित्तरंजन राय, सचिव विष्णु प्रसाद वैद्य नेे सभी का आभार जताया। इससे पहले सत्संग परिसर में प्रात: मांगलिक शहनाई, उषा कीर्तन व सामूहिक प्रार्थना के साथ कार्यक्रम की शुरूआत हुई। दस बजे सत्संगियों ने ठाकुर जी के चित्र को वाहन में सजाकर बैंडबाजों के साथ नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली।
सत्संग में डीसीबी अध्यक्ष सुभाष बेहड़, गदरपुर पालिकाध्यक्ष अंजु भुड्डी, पूर्व चेयरपर्सन सीमा सरकार, लक्ष्मी राय, कृष्णपद विश्वास, रीना कपूर, तारक बाछाड़, चंद्रकांत मंडल, हिमांशु सरकार, आशुतोष राय, भवेष चटर्जी, विकास सरकार, डा. जेएन सरकार, अनादि मंडल, सुदर्शन सरकार, अनामि विश्वास, काजल राय, भवेष हाल्दार, दिवेंदु राय, अनूप अधिकारी, ओमियो बैरागी आदि मौजूद थे।