फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपनों की उड़ान में स्कूली बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

Thu, 08 Dec 2016 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर
विज्ञापन
सपनों की उड़ान कार्यक्रम के शुभारंभ पर सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करती छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 जिला स्तरीय सपनों की उड़ान कार्यक्रम का बुधवार को जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी प्रसाद गंगवार ने दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया।
विज्ञापन



ब्लाक संसाधन केंद्र में आयोजित सपनों की उड़ान कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि जिपं अध्यक्ष ईश्वरी प्रसाद गंगवार ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से बच्चों की प्रतिभा निखरती हैं। इस अवसर पर सपनों की दौड़, समूह  गान, लोक गीत, लोक नृत्य, फैंसी ड्रेस, प्रेरक गीत, रंगोली, कविता पाठ, नाटक, चित्रकला, सामान्य ज्ञान, शैक्षिक स्टाल आदि प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। सामान्य ज्ञान प्राथमिक स्तर में रवि  कुमार प्रथम, आदित्य द्वितीय और रजत तृतीय रहे।

उच्च प्राथमिक स्तर में  मोहित बढ़ई प्रथम, विशेष कुमार द्वितीय एवं लवेश कुमार तृतीय रहे। निबंध में प्राथमिक स्तर पर आशीष, गरिमा और सीमा क्रमश: प्रथम द्वितीय और तृतीय, उच्च प्राथमिक स्तर में आकांक्षा प्रथम, अफशा अंजुम द्वितीय और कपिल कुमार तृतीय रहे। सपनों की दौड़ में प्राथमिक स्तर पर विकास खंड रुद्रपुर प्रथम, सितारगंज द्वितीय और जसपुर तीसरे स्थान पर रहे। उच्च प्राथमिक में खटीमा प्रथम, जसपुर द्वितीय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस अवसर पर मुख्य शिक्षाधिकारी पीएन सिंह, जिला शिक्षाधिकारी बेसिक डीसी सती,उप शिक्षाधिकारी डा. गुंजन अमरोही व डायट  प्राचार्य धर्म सिंह रावत, सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी नलिन श्रीवास्तव,  पर कृष्ण सिंह नेगी, डा. अजंता बिष्ट, वंदना रौतेला, सुलेखा नेगी आदि थे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें