फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के 7 महीने बाद ही ससुराल से निकाला

Thu, 08 Dec 2016 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो काशीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
दहेज में तीन लाख रुपए नहीं मिलने से खफा ससुरालियों ने शादी के सात महीने बाद ही विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। महिला हेल्प लाइन में काउंसलिंग  के लिए पति के नहीं पहुंचने पर महिला हेल्प लाइन की प्रभारी ने अगली तिथि में विवाहिता को बुलाया है।


 बुधवार को महिला हेल्प लाइन पहुंची मोहल्ला लक्ष्मीपुर पट्टी मझरा निवासी एक महिला ने बताया कि उसका निकाह 11 मई 2016 को नरपत नगर दुंदावाला स्वार रामपुर में एक युवक से हुआ था। निकाह के समय पिता ने हैसियत के मुताबिक बाइक, पांच तोला सोना, चांदी के आभूषण और घरेलू सामान दिया था। शादी के कुछ दिन बाद एक पल्सर भी दी गई थी। पति ने कुछ दिन चलाने के बाद बाइक को बेच दिया था। लेकिन ससुरालियों की दहेज की मांग बरकरार रही।
विज्ञापन
विज्ञापन



तीन लाख रुपये की मांग पूरी नहीं होने पर उसे बीते 18 नवंबर को मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। जिसके बाद वह मायके में रह रही है। उसने कोर्ट में भी ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया है। हैल्प लाइन की ओर से उसे हेल्प लाइन में काउंसलिंग के लिए बुलाया गया है। हेल्प लाइन प्रभारी सरोज कांबोज ने बताया कि पति के न पहुंचने पर पीड़िता को काउंसलिंग के लिए अगली तिथि रखी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें