फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: महुआखेड़ागंज पीएचसी में तीन दिन अपनी सेवाएं देंगी डॉ. प्राची

विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। महुआखेड़ागंज पीएचसी में मंगलवार, बृहस्पतिवार, शनिवार को जसपुर सीएचसी में तैनात चिकित्साधिकारी अपनी सेवाएं देंगी। पूर्व दर्जा राज्य मंत्री राजेश कुमार ने स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धनसिंह रावत को पूर्व में ज्ञापन सौंपा था। उसमें कहा था कि सीएचसी बाजपुर को आईपीएच मानक के अनुसार उप जिला चिकित्सालय में परिवर्तित कर दिया गया है, लेकिन सुविधाएं पूर्व की भांति ही चल रही हैं। चिकित्सालय प्रशासन की ओर से उपजिला चिकित्सालय का सोसायटी एक्ट के तहत पंजीकरण भी करा दिया गया है। सीएमओ के माध्यम से उच्चाधिकारियों को भी पत्राचार किया जा चुका है, लेकिन अभी तक मानक के अनुसार वित्तीय स्वीकृत एवं चिकित्सकों व पैरामेडिकल स्टाफ के पदों पर नियुक्ति नहीं हुई है। उन्होंने उप जिला चिकित्सालय बाजपुर में पोस्टमार्टम की सुविधा करने की मांग की है। इसके अलावा नगर पालिका क्षेत्र महुआखेड़ा गंज चिकित्सालय में एक ही फार्मासिस्ट होने के चलते लोगों को परेशानी होती है। ऐसे में एक चिकित्सक की तैनाती करने की भी मांग की।
विज्ञापन

राजेश कुमार ने बताया कि विभाग ने जसपुर अस्पताल में तैनात चिकित्साधिकारी डॉ. प्राची अग्रवाल को सोमवार, बुधवार, शुक्रवार को पीएससी केलाखेड़ा और मंगलवार, बृहस्पतिवार, शनिवार को पीएससी महुआखेड़ा गंज में अपनी सेवा देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि अभी तक श्रमिक कर्मकार बोर्ड से संबंधित श्रम कार्ड काशीपुर बनते थे। अब इसका यूएफसी केंद्र बाजपुर में एक सप्ताह में शुरू हो जाएगा। संवाद
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें