काशीपुर में सत्यापन करती पुलिस। स्रोत अधिकारी
काशीपुर। कुंडेश्वरी रोड स्थित अपना घर सोसायटी में पार्क-7 में रहने वाले डॉ. बृजेश सिंह के घर बीते दिनों हुई लाखों की चोरी के बाद पुलिस को किराएदार सत्यापन किया। कुंडेश्वरी पुलिस चौकी प्रभारी राजेंद्र मुनयाल ने सोमवार को टीम के साथ सोसायटी में किराएदार सत्यापन अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने सोसायटी के निवासी मनीष कुमार का दस हजार रुपये का कोर्ट चालान किया। जानकारी मुताबिक मनीष कुमार ने अपने मकान में किसी टोल प्लाजा पर काम करने वाले लगभग 35-40 लोगों को किराए पर रखा है, जबकि मकान मालिक लखनऊ में रहते हैं। उन्होंने बताया अधिकतर लोगों का अभी तक सत्यापन नहीं कराया था। चौकी प्रभारी ने एक महीने के अंदर वर्तमान किराएदारों से मकान खाली कराने और परिवार वालों को ही किराए पर मकान देने के निर्देश दिए। साथ ही बताया कि चोरी की घटना का जल्द खुलासा किया जाएगा।