फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉ. मनु महाजन ने उजाला अस्पताल में संभाला कार्यभार

विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। अगर आप हृदय, सांस, डायबिटीज या पेट संबंधी किसी रोग से परेशान हैं तो इसके इलाज के लिए आपको कहीं दूर जाने की जरूरत नहीं है। काशीपुर के रामनगर रोड स्थित उजाला अस्पताल में आपको इन सभी रोगों का बेहतर इलाज मिलेगा। इस तरह के रोगों का इलाज करने की विशेषज्ञ डॉ. मनु महाजन ने अस्पताल में कार्यभार ग्रहण कर लिया है।
विज्ञापन

डॉ. मनु महाजन ने किंग जार्ज मेडिकल कॉलेज लखनऊ (यूपी) से एमबीबीएस के साथ ही केएमसी मणिपाल से एमडी की डिग्री प्राप्त की है। इसके अलावा उन्होंने लंदन (इंग्लैंड) से एमआरसीपी की डिग्री लेकर इंटरनल मेडिसिन के विभिन्न जगहों पर दो वर्ष तक कार्य भी किया है। डॉ. मनु डायबिटीज, हाइपरटेंशन, थायरॉयड, हृदय, श्वास रोग और पेट संबंधी बीमारियों की विशेषज्ञ भी हैं।
कोरोना काल में डॉ. मनु ने उत्तराखंड में ही कोविड के 500 गंभीर मरीजों का इलाज किया। कोविड मरीजों के इलाज का प्रशिक्षण उन्होंने लंदन में हासिल किया है। डॉ. मनु ने यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ वेल्स से डायबिटीज में डिप्लोमा भी प्राप्त किया है। डॉ. मनु के उजाला अस्पताल में कार्यभार ग्रहण करने से मरीजों को एक छत के नीचे ही विभिन्न रोगों के इलाज की सुविधा मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें