सिंचाई विभाग की पांच एकड़ भूमि में बनेगा सेंट्रल पार्क
डीडीए की ओर से पहले सिंचाई विभाग की पांच एकड़ भूमि पर सेंट्रल पार्क बनाया जाएगा। लोगों के घूमने के लिए पार्क, बैठने के लिए बैंच और बच्चों के खेलने के लिए कई तरह के झूले लगाए जाएंगे। आरडब्ल्यूडी के मुताबिक गांधी पार्क को सिंचाई विभाग परिसर में शिफ्ट कर दिया जाएगा। उसके बाद ही बहुमंजिली पार्किंग बनाई जाएगी। सेंट्रल पार्क बनाने के लिए डीडीए सिंचाई विभाग से भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया में लगा है। सेंट्रल पार्क का निर्माण भी आरडब्ल्यूडी ही करेगा।
गांधी पार्क में बहुमंजिली पार्किंग बनाने के लिए साठ करोड़ रुपये की डीपीआर तैयार कर ली गई है। पार्किंग के साथ ही इसमें कई दुकानों का निर्माण किया जाएगा। स्ट्रीट फूड्स के लिए अलग से वेंडिंग जोन बनाया जाएगा। इससे कई हद तक शहर में जाम की समस्या से लोगों को निजात मिलेगी। -पंकज कुमार ईई, आरडब्ल्यूडी, रुद्रपुर।
शहर में पहले सेंट्रल पार्क का निर्माण करना पहली प्राथमिकता है। सेंट्रल पार्क के निर्माण के बाद ही गांधी पार्क में बहुमंजिली पार्किंग बनाई जा सकेगी। इसके लिए जिला स्तरीय अधिकारियों से वार्ता के बाद शासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा। शासन से अनुमति मिलने के बाद ही बहुमंजिली पार्किंग बनाई जाएगी। -हरीश कांडपाल, उपाध्यक्ष, डीडीए।