फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudrapur Parking News: पार्किंग के लिए 60 करोड़ की डीपीआर तैयार, जाम की समस्या से मिलेगी निजात

Thu, 26 Oct 2023 03:08 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

रुद्रपुर के गांधी पार्क में तीन फ्लोर की बहुमंजिली पार्किंग बनाने की कवायद की जा रही है। ग्रामीण निर्माण विभाग (आरडब्ल्यूडी) की ओर से पार्किंग (Rudrapur Parking News) के लिए साठ करोड़ रुपये की डीपीआर तैयार कर ली गई है।
विज्ञापन
पार्किंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औद्योगिक शहर में पार्किंग की दिक्कत है। इससे लोगों को निजात दिलाने की कोशिश शुरू हो गई है। शहर के गांधी पार्क में तीन फ्लोर की बहुमंजिली पार्किंग बनाने की कवायद की (Rudrapur Parking News) जा रही है। ग्रामीण निर्माण विभाग (आरडब्ल्यूडी) की ओर से पार्किंग के लिए साठ करोड़ रुपये की डीपीआर तैयार कर ली गई है। 

विज्ञापन


शहर में पार्किंग न होना सबसे बड़ी समस्या है। इसी कारण मुख्य बाजार में आए दिन जाम लगा रहता है। कुछ लोग नेशनल हाईवे के किनारे ही गाड़ियां खड़ी कर बाजार में शॉपिंग करने चले जाते हैं। तो कई लोग गांधी पार्क में ही गाड़ियां खड़ी कर देते हैं। इसीलिए जिला प्रशासन ने भी गांधी पार्क में बड़ी पार्किंग की योजना बनाई।

आरडब्ल्यूडी के अभियंताओं ने 346 वाहन क्षमता की तीन फ्लोर पार्किंग, पार्किंग के नीचे 84 दुकानें और स्ट्रीट फूड्स के लिए वेंडिंग जोन प्रस्तावित किया है। इसकी डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार कर ली गई है। इस इमारत में लोगों की सहूलियत के लिए लिफ्ट की सुविधा भी होगी। 
विज्ञापन


माना जा रहा है कि नेशनल हाईवे के पास बहुमंजिली पार्किंग के नीचे दुकानें बना से इनकी कीमत करोड़ों रुपये की हो जाएगी। इससे विकास प्राधिकरण को खासी आय होगी। आरडब्ल्यूडी की ओर से तैयार की गई डीपीआर को जिला विकास प्राधिकरण (डीडीए) को सौंप दिया गया है। पार्किंग बनने से शहर में लोगों को जाम से निजात मिलेगी।

विज्ञापन

सिंचाई विभाग की पांच एकड़ भूमि में बनेगा सेंट्रल पार्क
डीडीए की ओर से पहले सिंचाई विभाग की पांच एकड़ भूमि पर सेंट्रल पार्क बनाया जाएगा। लोगों के घूमने के लिए पार्क, बैठने के लिए बैंच और बच्चों के खेलने के लिए कई तरह के झूले लगाए जाएंगे। आरडब्ल्यूडी के मुताबिक गांधी पार्क को सिंचाई विभाग परिसर में शिफ्ट कर दिया जाएगा। उसके बाद ही बहुमंजिली पार्किंग बनाई जाएगी। सेंट्रल पार्क बनाने के लिए डीडीए सिंचाई विभाग से भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया में लगा है। सेंट्रल पार्क का निर्माण भी आरडब्ल्यूडी ही करेगा। 

गांधी पार्क में बहुमंजिली पार्किंग बनाने के लिए साठ करोड़ रुपये की डीपीआर तैयार कर ली गई है। पार्किंग के साथ ही इसमें कई दुकानों का निर्माण किया जाएगा। स्ट्रीट फूड्स के लिए अलग से वेंडिंग जोन बनाया जाएगा। इससे कई हद तक शहर में जाम की समस्या से लोगों को निजात मिलेगी। -पंकज कुमार  ईई, आरडब्ल्यूडी, रुद्रपुर।

शहर में पहले सेंट्रल पार्क का निर्माण करना पहली प्राथमिकता है। सेंट्रल पार्क के निर्माण के बाद ही गांधी पार्क में बहुमंजिली पार्किंग बनाई जा सकेगी। इसके लिए जिला स्तरीय अधिकारियों से वार्ता के बाद शासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा। शासन से अनुमति मिलने के बाद ही बहुमंजिली पार्किंग बनाई जाएगी। -हरीश कांडपाल, उपाध्यक्ष, डीडीए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें