फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर घर जाकर होगी थर्मल स्क्रीनिंग

विज्ञापन
ाजपुर पालिका सभागार में कोरोना को लेकर बैठक करते पालिकाध्यक्ष गुरजीत सिंह गित्ते। - फोटो : BAZPUR
विज्ञापन
बाजपुर। नगर पालिका अध्यक्ष गुरजीत सिंह गित्ते ने कहा कि कोरोना के बढ़ते प्रकोप को लेकर सोमवार से नगरीय क्षेत्र में घर घर जाकर थर्मल स्क्रीनिंग शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

शुक्रवार को पालिका सभागार में आयोजित बैठक में पालिकाध्यक्ष गित्ते ने कहा कि सभासद, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहित तीन सदस्यों की हर वार्ड में एक टीम गठित की गई है। अधिक आबादी वाले वार्ड में दो टीम लगाई जाएगी। सुपरविजन के तौर पर एक टीम पालिकाध्यक्ष के साथ नगर क्षेत्र में भ्रमण करेगी। कोरोना महामारी को लेकर पालिका प्रशासन पूरी तरह से जुटा है। उन्होंने कहा कि टीमें अपने अपने क्षेत्र में कोरोना को लेकर मास्क, सामाजिक दूरी बनाने के लिए प्रेरित भी करेंगी। बैठक का संचालन ईओ जगदीश चंद्रा ने किया। मौके पर सीडीपीओ गौरव पंत, सभासद जगतजीत सिंह, महेश आशु, सिंह स्वरूप भारती, निसार अहमद, अनिल कुमार, राजदीप तिवारी, सादक हुसैन और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहित आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें