फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना पर भ्रामक जानकारी से भड़के लोग, ज्ञापन सौंपा

विज्ञापन
काशीपुर में संयुक्त मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देते मुस्लिम समाज के लोग। - फोटो : KASHIPUR
विज्ञापन
काशीपुर। कोरोना रिपोर्ट को लेकर नोडल अधिकारी के भ्रामक बयानबाजी करने और कंटेनमेंट जोन के नाम पर सार्वजनिक रास्ता बंद करने पर रोष व्यक्त करते हुए मुस्लिम समाज के लोगों ने संयुक्त मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने इस मामले का संज्ञान लिए जाने और रास्ता खुलवाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

बुधवार को मुस्लिम समाज के तमाम लोगों ने संयुक्त मजिस्ट्रेट गौरव कुमार को ज्ञापन सौंपा। उनका कहना था कि अल्ली खां निवासी एक युवती की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। उसकी कोरोना जांच रिपोर्ट आने से पूर्व ही नोडल अधिकारी ने मीडिया चैनलों को दिए इंटरव्यू में उसे कोरोना पाजिटिव बता दिया। जबकि कोरोना रिपोर्ट आने पर वह नेगेटिव पाई गई। इसके अलावा अल्ली खां निवासी एक डॉक्टर की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव बताई गई। उसके द्वारा अन्य स्रोत से की गई जांच में रिपोर्ट निगेटिव होना पाई गई। उनका कहना था कि फर्जी रिपोर्टों के आधार पर बनाए गए कंटेनमेंट जोन के नाम पर बांसफोड़ान व मंझरे से अल्ली खां व मुख्य बाजार को जाने वाला सार्वजनिक रास्ता बंद कर दिया गया। इससे लोग अपने कामों पर नही जा पा रहे है। उन्होंने उक्त रास्ता खुलवाए जाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालो में हसीन खां, शफीक अंसारी, अशरफ सिद्दीकी, मुशर्रफ हुसैन, डॉ. एमए राहुल, इलियास माहिगीर, आलम खान, डॉ. नवी अहमद, जुबैर सिद्दीकी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें