काशीपुर में वर्चुअल रैली देखते भाजपाई।
- फोटो : KASHIPUR
काशीपुर। भाजपा काशीपुर विधानसभा की वर्चुअल रैली विधायक हरभजन सिह चीमा के कार्यालय में संपन्न हुई। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल पर चर्चा की गई।
बुधवार को विधायक चीमा के कार्यालय में आयोजित रैली के मुख्य वक्ता 20 सूत्रीय कार्यक्रम समन्वय समिति के अध्यक्ष नरेश बंसल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल की उपलब्धियों की जानकारी दी। विधायक चीमा ने कहा कि उत्तराखंड सरकार कोरोना से निपटने के लिए अच्छी व्यवस्था कर रही है। मेयर ऊषा चौधरी ने चीनी सामान का बहिष्कार करने का आह्वान किया। संचालन भाजपा जिला उपाध्यक्ष गुरविंदर सिंह चंडोक ने किया। वहां पर नगर अध्यक्ष मोहन बिष्ट, प्रदेश उपाध्यक्ष खिलेंद्र चौधरी, डॉ. गिरीश तिवारी, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष धर्मवीर चौधरी, कमलेश कुमार आदि थे।