फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्डधारकों पर जबरन दाल लेने का दबाव न डालें कोटेदार : रावत

विज्ञापन
रुद्रपुर में सतर्कता समिति की बैठक लेते राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष भूपेंद्र रावत। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
रुद्रपुर। राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष भूपेंद्र रावत ने सतर्कता समिति की बैठक में कहा कि कोटेदार दाल जबरन लेने के लिए कार्डधारकों पर दबाव न डालें। कार्डधारक यदि दाल नहीं लेना चाहते तो उन्हें अन्य राशन मानकों के अनुसार ही दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन

मंगलवार को नगर निगम स्थित मेयर कार्यालय में सतर्कता समिति की बैठक में खाद्य आयोग के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह रावत ने मिड डे मील, आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषाहार वितरण समेत खाद्यान्न वितरण की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की। समिति के सदस्य प्रमोद शर्मा ने अरहर की दाल वितरण में गड़बड़ी की समस्या बताई।
उनका कहना था कि अरहर की दाल का जो मूल्य है उसके बाजार मूल्य में कोई विशेष अंतर नहीं है। पूर्व डीएसओ के आदेश के अनुसार कोटेदार राशनकार्ड धारकों को जबरन दाल लेने के लिए मजबूर कर रहे हैं। आयोग अध्यक्ष ने साफ कहा कि कोटेदार ऐसा नहीं कर सकते। केंद्र सरकार के एक्ट में ऐसा प्रावधान नहीं है कि दाल को अनिवार्य रूप से लिया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिले में 1500 से अधिक राशन कार्ड निरस्त करने के लिए डीएम को संस्तुति की है। पात्र लोगों को ही बीपीएल और अंत्योदय की श्रेणी में शामिल किया जाएगा। बैठक में जिला पूर्ति अधिकारी जय किशन, मेयर रामपाल सिंह, खाद्य निरीक्षक अनीता तिवारी आदि थे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें