फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: होटल, ढाबे और अन्य प्रतिष्ठानों पर हो रहा घरेलू गैस सिलिंडर का उपयोग

Sun, 29 Sep 2024 02:29 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजपुर। क्षेत्र में होटल, चाट पकौड़ी ठेलों पर घरेलू गैस सिलिंडर का व्यावसायिक उपयोग किया जा रहा है। संबंधित विभागीय अधिकारी सबकुछ जानते हुए अनजान बने हुए हैं।
विज्ञापन


क्षेत्र के अंतर्गत हाईवे स्थित दोराहा चौक, रामपुर रोड, काशीपुर हाईवे रोड पर संचालित होटल, पकौड़ी सहित अन्य मिठाई की दुकानों पर घरेलू रसोई गैस सिलिंडर का उपयोग किया जा रहा है। रसोई गैस के दुरुपयोग पर रोक लगाने के लिए प्रशासन और खाद्य पूर्ति विभाग का इस तरफ ध्यान नहीं है। बताते हैं कि होटल, ठेला और अन्य प्रतिष्ठान संचालक अपने यहां व्यावसायिक सिलिंडर तो रखते हैं लेकिन सिलिंडर महंगा होने के कारण घरेलू रसोई सिलिंडर का उपयोग करते हैं। क्षेत्र में कई स्थानों पर घरेलू सिलिंडरों से गैस भरने का कार्य भी बेरोकटोक चल रहा है। हाईवे किनारे चाट, पकौड़ी इत्यादि प्रतिष्ठानों पर सिलिंडर में आग लगने की कई बार घटना हो चुकी है। क्षेत्रीय खाद्य पूर्ति अधिकारी विनोद तिवारी ने बताया कि व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर घरेलू गैस सिलिंडर प्रयोग किया जाना नियम विरुद्ध है। जल्द ही अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें