बाजपुर नगर पालिका में ईओ का घेराव करते साप्ताहिक बाजार लघु व्यापारी। संवाद
- फोटो : बाजपुर नगर पालिका में ईओ का घेराव करते साप्ताहिक बाजार लघु व्यापारी। संवाद
बाजपुर। साप्ताहिक बाजार पहले की तरह सोमवार को ही लगाए जाने को लेकर साप्ताहिक बाजार के लघु व्यापारियों ने प्रदर्शन कर ईओ मनोज दास का घेराव किया। उन्होंने ईओ को ज्ञापन सौंप कर शेड्यूल के अनुसार अन्य जगहों पर लगने वाले साप्ताहिक बाजारों का हवाला देते हुए रविवार के दिन साप्ताहिक बाजार में आने पर असमर्थता जताई।
शनिवार को साप्ताहिक बाजार के लघु व्यापारी एकत्र होकर जुलूस की शक्ल में पालिका कार्यालय पहुंचे। इस दौरान लघु व्यापारियों ने प्रदर्शन कर साप्ताहिक बाजार सोमवार को ही लगाने की मांग की। लघु व्यापारियों ने कहा कि सोमवार को निर्धारित स्थान पर ही साप्ताहिक बाजार लगाएंगे। दुकानों के आगे मुख्य मार्ग, बेरिया दौलत रोड, रामराज रोड पर फड़ नहीं लगाएंगे। कहा कि रविवार को गदरपुर, काशीपुर में साप्ताहिक बाजार लगता है इसलिए सोमवार का दिन ही साप्ताहिक बाजार के लिए निर्धारित किया जाए। वर्षों से सोमवार को साप्ताहिक बाजार लगता आ रहा है लेकिन राजनीतिक साजिश के तहत दिन बदला जा रहा है। पालिका के ईओ ने एसडीएम के समक्ष समस्या को रखने की बात कही है। वहां शिवा वर्मा, विशाल वर्मा, सुमित, नितिन, राशिद, साहबे आलम, सलीम, सचिन वर्मा, जूली, हरी, रवि देवल आदि मौजूद रहे।