मां चामुुंडा देवी का डोला शहर में धूमधाम से निकाला गया। मन मोहक झांकियों के साथ ही देवियों की वेशभूषा में सजे कलाकारों ने सुंदर नृत्य प्रस्तुत कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
मोहल्ला किला स्थित काली मंदिर प्रांगण से बृहस्पतिवार की शाम को चामुंडा देवी का डोला निकाला गया। गीता भवन से शुरू हुई शोभा यात्रा में आतिशबाजियों के साथ देवी के विभिन्न रूपों को झलकाती कलाकारों की टीम भी चल रही थी। इस दौरान मां के जयकारों से पूरा शहर भक्तिमय हो गया। शहर के प्रमुख मार्गों से होता हुआ डोला चामुंडा मंदिर पहुंचा। शोभायात्रा के दौरान पुलिस बल भी मौजूद रहा। वहां सुनील अरोरा, रजत टंडन, मुकेश पाहवा, संयोग चावला, साहिल कपूर, सहित अनेक मौजूद रहे।
श्री रामलीला कमेटी की ओर से शहर में ध्वज यात्रा निकाली गई। गाजे बाजे और आतिशबाजी के साथ निकली यात्रा में कलाकार राम, लक्ष्मण, हनुमान सहित अनेक रूपपों में सजे धजे नजर आए। शहर के प्रमुख मार्गों से यात्रा गुजरी। यात्रा में शामिल लोगों ने भगवान के जयकारे लगाए। इस दौरान रामलीला कमेटी के पदाधिकारी मौजूद रहे।