फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Dog Attack: पालतू कुत्ते के काटने से गाय-बछड़े की मौत, पोस्टमार्टम में हुआ बड़ा खुलासा

Sat, 20 Sep 2025 01:43 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

सितारगंज में पालतू कुत्ते के काटने से गाय और बछड़े की मौत हो गई। पुलिस ने कुत्ते के मालिक पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
dog attack - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सितारगंज में पालतू कुत्ते के काटने से गाय और बछड़े की मौत हो गई। पुलिस ने कुत्ते के मालिक पर केस दर्ज किया है। गांव सरकड़ा निवासी भजन कौर ने बताया कि 30 जुलाई को उनके गांव निवासी बेअंत सिंह और जब्बर सिंह के पालतू विदेशी कुत्ते ने गोशाला में बंधी उसकी दुधारू गाय और बछड़े को काट लिया।

विज्ञापन


इस कारण दोनों बीमार रहने लगे। उसने पशु चिकित्सालय से दोनों का इलाज कराया लेकिन 25 अगस्त को उनकी मौत हो गई। इसके बाद 30 अगस्त को आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में रैबीज के कारण गाय और बछड़े की मृत्यु की पुष्टि हुई। महिला ने बताया कि कई साल पहले उसके पति की मौत हो गई थी। वह गाय का दूध बेचकर अपने परिवार का भरण-पोषण करती थी। वहीं, उसकी दुधारू गाय की मौत होने से उस पर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।

आरोप लगाया कि जब उसने इस मामले में कुत्ते के मालिक से शिकायत की तो मालिक ने उसके साथ गालीगलौज और उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें