फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण को देखते हुए दुकानों में न लगाएं भीड़

विज्ञापन
गदरपुर थाने में व्यापारियों के साथ बैठक करते थानाध्यक्ष। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
गदरपुर। गदरपुर थाना परिसर में बुधवार को थानाध्यक्ष की अध्यक्षता में कोरोना काल के बीच त्योहार मनाने को लेकर सावधानी, जागरूकता और सतर्कता के लिए व्यापारियों के साथ बैठक आयोजित हुई। थानाध्यक्ष अरविंद चौधरी ने व्यापारियों से कोरोना संक्रमण को देखते हुए सुरक्षा के तहत पर्व पर दुकानों पर भीड़ न लगाने की अपील की। साथ ही मास्क पहने ग्राहकों को ही दुकान में आने की अनुमति देने की बात कही।
विज्ञापन

व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष राजकुमार भुड्डी ने थानाध्यक्ष के समक्ष धार्मिक स्थलों पर तेज आवाज में बजने वाले लाउडस्पीकर का मामला उठाया। जिस पर थानाध्यक्ष ने कहा कि कुछ ही धार्मिक स्थल सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की अवहेलना कर रहे हैं, जो कि गलत है। शीघ्र ही ऐसे धार्मिक स्थलों को चिह्नित किया जाएगा। व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष पंकज सेतिया ने दिवाली पर बाजार में जाम से निजात दिलाने की मांग की। वहां युवा व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष लवली हड़िया चंद्र खेड़ा, बलविंदर वर्मा ,मनीष फुटेला, विजय सीडाना, रवि सचदेवा, लेखराज नागपाल, रोबिन फुटेला, रमन कुमार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें