फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निरीक्षण रिपोर्ट नहीं देने वाले अधिकारियों पर होगी कार्यवाही: डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। डीएम रंजना राजगुरू ने कलक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री की घोषणाओं के क्रियान्वयन को लेकर समीक्षा बैठक की। अधिकारी धरातल पर जाकर कार्यों की गुणवत्ता देखें ताकि कार्यों में कोई कमी न रहे। इसके साथ ही निरीक्षण रिपोर्ट सीडीओ को उपलब्ध कराएं। जो अधिकारी निरीक्षण रिपोर्ट उपलब्ध नहीं कराएंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। कोई भी अधिकारी अपने स्तर पर कोई कार्य लंबित न रखें।
विज्ञापन

उन्होंने सिंचाई, स्वास्थ्य, विद्यालयी शिक्षा, युवा कल्याण सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों से घोषणाओं के संबंध में किए कार्यों की जानकारी ली। सिंचाई विभाग के अधिकारियों बताया कि आठ घोषणाओं में से दो घोषणाएं विलोपित और छह घोषणाएं शासन/जिला स्तर पर प्रगति पर हैं।
स्वास्थ्य विभाग में एक घोषणा पूरी हो चुकी है जबकि तीन घोषणाएं शासन स्तर पर लंबित हैं। विद्यालयी शिक्षा विभाग में चार घोषणाएं पूर्ण और एक शासन स्तर पर लंबित, पेयजल निगम में एक घोषणा पूर्ण, दो अपूर्ण, तीन विलोपित हैं। धर्मस्व/संस्कृति विभाग में दो घोषणाएं पूर्ण, चार अपूर्ण, खेल विभाग और गृह विभाग में एक-एक घोषणा शासन स्तर पर लंबित है। वहां पर सीडीओ हिमांशु खुराना, सीएमओ डॉ. डीएस पंचपाल, सीईओ आरसी आर्या, डीईओ एके सिंह, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी ललित चन्द्र आर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें