रुद्रपुर कलक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों को निर्देश देतीं डीएम रंजना राजगुरु।
- फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। डीएम रंजना राजगुरू की अध्यक्षता में मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में जल शक्ति अभियान के तहत जल संरक्षण और संवर्धन अभियान के कार्यों की समीक्षा बैठक हुई। कार्य की धीमी गति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि अधिकारी कार्य प्रणाली में सुधार लाएं वरना कार्रवाई होगी।
डीएम ने सभी विभागों को जल संरक्षण और संवर्धन के लिए योजना बनाकर तीन दिन के भीतर सीडीओ को प्रस्तुत करें। डीएम ने कहा कि जिन विभागों को जो लक्ष्य दिया गया है, उसे समय पर धरातल पर उतारते हुए पूर्ण करें। वहां पर सीडीओ हिमांशु खुराना, डीएफओ डॉ. अभिलाषा, संदीप, परियोजना निदेशक हिमांशु खुराना, सीएओ अभय सक्सेना, डीडीओ डॉ. महेश कुमार आदि थे।