शक्तिफार्म में दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ करते अतिथि।
- फोटो : SITARGANJ
शक्तिफार्म। ग्रीनवर्ल्ड पब्लिक स्कूल ने मंगलवार को स्कूल का 29वां स्थापना दिवस मनाया। स्कूल के संस्थापक नवीन जोशी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में गरीब बच्चों को अच्छी एवं गुणवत्तायुक्त शिक्षा देना विद्यालय का लक्ष्य रहा है। इससे पहले संस्थापक, उनकी माता कलावती जोशी एवं क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वहां पर डॉ. गुरमुख सिंह, जगदीश सिंह, आन सिंह रावत, विजय बागला, प्रधानाचार्य सदानंद विश्वास, प्रकाश सिंह बोरा, अमर मंडल, अजय आदि थे।