फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने रंपुरा में मॉडल के रूप में रूपांतरित विद्यालय का किया शुभारंभ

विज्ञापन
काशीपुर के रंपुरा विद्यालय में लोगो को संबोधित करती डीएम रंजना राजगुरू। - फोटो : KASHIPUR
विज्ञापन
काशीपुर। जिलाधिकारी रंजना राजगुरू ने मॉडल रूप मे रूपांतरित किए गए रंपुरा के राजकीय प्राथमिक विद्यालय और नवनिर्मित आंगनबाड़ी केंद्र का शुभारंभ किया। डीएम ने रेलवे के प्राथमिक विद्यालय में बनी पहली स्पोर्ट्स एकेडमी का भी लोकार्पण किया।
विज्ञापन

शुभारंभ के अवसर पर डीएम ने अपने संबोधन में कहा कि इस विद्यालय को दिल्ली के मॉडल स्कूलों की तर्ज पर विकसित किया गया है। इसके बाद उन्होंने कक्षों का निरीक्षण किया। योग शिक्षिका नमिता पंत के निर्देशन में विद्यार्थियों नें योग क्रियाओं का प्रदर्शन किया।
गैर राजकीय विद्यालय समिति की ओर से राहुल पैगिया ने डीएम को पेंटिंग भेंट की। डीएम ने काशीपुर खंड की शैक्षिक वार्षिक पत्रिका का भी विमोचन किया। वहां पर स्कूल के प्रधानाचार्य युद्धवीर, विधायक हरभजन सिंह चीमा, मेयर उषा चौधरी, सीडीओ हिमांशु खुराना, संयुक्त मजिस्ट्रेट गौरव कुमार, डीईओ आरसी आर्य, अशोक कुमार सिंह, बीईओ आरएस नेगी, उपखंड शिक्षा अधिकारी गीतिका जोशी आदि थे। इधर, डीएम ने प्राथमिक विद्यालय रेलवे में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत निर्मित पहली स्पोर्ट्स एकेडमी का भी शुभारंभ किया। वहां पर प्रधानाचार्य शैलेष कुमार एवं अन्य थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें