फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार का शीशा तोड़कर दिनदहाड़े दो लाख 87 हजार रुपये लेकर भागे बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। शहर से सटी रुद्र बिलास पुलिस चौकी (यूपी) क्षेत्र की शारदा कॉलोनी में दिनदहाड़े बदमाशों ने सड़क किनारे खड़ी कार का शीशा तोड़कर दो लाख 87 हजार रुपये उड़ा लिए। घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी फुटेज में बाइक सवार दो बदमाश कैद हुए हैं। यूपी पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रुद्र बिलास पुलिस चौकी में दी तहरीर में जगतार सिंह गिल निवासी शारदा सिटी चौक नंबर छह भूरारानी ने बताया कि बुधवार को उन्होंने रुद्रपुर स्थित स्टेट बैंक से दो लाख 37 हजार रुपये निकाले थे। इससे पहले उनकी जेब में 50 हजार रुपये नकद पड़े हुए थे। उन्होंने पूरी रकम अपनी कार के डैश बोर्ड में रखी और रणवीर स्टेट स्थित अपने निर्माणाधीन मकान में गए। इसके बाद उन्होंने शारदा कॉलोनी में गाड़ी पार्क की और अपने कमरे में चले गए। लौटने पर कार का अगला शीशा टूटा हुआ था और डैश बोर्ड में रखे दो लाख 87 हजार रुपये गायब थे। घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी की फुटेज में बाइक सवार दो युवक रुपये लेकर भागते हुए नजर आ रहे हैं। रुद्र बिलास चौकी प्रभारी राहुल ने बताया कि जगतार सिंह तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है। फुटेज के आधार पर बदमाशो का सुराग लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें