दिल्ली में आयोजित अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में पदक लेकर लौटे खिलाड़ियों को प्रभारी डीएम आशीष श्रीवास्तव ने कलेक्ट्रेट सभागार में सम्मानित किया।
सीनियर पुरुष वर्ग में संतोष बिष्ट ने स्वर्ण पदक, जूनियर बालिका वर्ग में आयुषी कुशवाहा ने रजत पदक एवं विवेक दुबे, हिमांशु मिश्रा, दीप्ति पांडे, आरुष यादव, युवराज सिंह, नवदीप सिंह व अंशुमन बढोला ने कांस्य पदक प्राप्त किया था।
वहीं राष्ट्रीय ग्रेपलिंग प्रतियोगिता में किरन राजपूत, सुधांशु मिश्रा, युवराज सिंह व पार्थ ने स्वर्ण पदक, अन्नू चौधरी, स्नेहा नवानी, ईशा बडोला व प्रीती नागर ने रजत पदक जबकि मंजू जोशी, हिमानी, राखी सक्सेना व कनिका कुमारी ने कांस्य पदक जीतकर नाम रोशन किया था। शनिवार को इन सभी खिलाड़ियों को प्रभारी डीएम ने सम्मानित किया।
इस दौरान युवा नेता सुशील गावा, राजेश चावला काली, कृष्ण कुमार, अन्नू चौधरी, अर्पित सिरोही, कोच मो. हसन खान, शिवचरन, हरीश चौधरी, जिला क्रीड़ाधिकारी सुरेश चंद पांडे, हिमांशु नरूला, अनिल बडोला, राजेश चावला काली आदि मौजूद थे।