फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने जिला आबकारी अधिकारी को लगाई फटकार

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम रंजना राजगुरू की अध्यक्षता में शनिवार को कलक्ट्रेट सभागार में मासिक स्टाफ बैठक की गई। इसमें वसूली, चकबंदी, भू-राजस्व, सिंचाई पर वसूली, विविध देय सहित विभिन्न कार्यों की समीक्षा की गई। डीएम ने जिला आबकारी अधिकारी की ओर से छापे और कार्यवाही की रिपोर्ट प्रस्तुत नहीं करने पर फटकार लगाई। चेताया कि कार्यशैली में सुधार नहीं होने पर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने रविवार तक छापा मारने और कार्यवाही की रिपोर्ट देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने राज्य कर विभाग को वसूली से संबंधित आरसी को परीक्षण के बाद ही राजस्व विभाग को वसूली के लिए भेजने के निर्देश दिए। एसपी सिटी ममता बोहरा को निर्देश दिए कि कोर्ट में पुलिस अपनी रिपोर्ट समय पर प्रस्तुत करें। उन्होंने डीएसओ को निर्देश दिए कि राशन कार्डों का सत्यापन कर पात्र व्यक्तियों का नाम पोर्टल पर अपलोड करने की कार्यवाही करें। जो अपात्र पाए जाते है उनका राशन कार्ड तत्काल निरस्त करें।
सभी एसडीएम सीलिंग और सरकारी तालाबों को अतिक्रमणमुक्त करने की कार्यवाही करें। वहां एडीएम उत्तम सिंह चौहान, जगदीश चंद्र कांडपाल, एसपी क्राइम मिथिलेश सिंह, ओसी एनएस नबियाल, एसडीएम नरेश दुर्गापाल, संयुक्त मजिस्ट्रेट विशाल मिश्रा, आकांक्षा वर्मा आदि थे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें