फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों में भी बच्चों का कोविड-19 टेस्ट करने के निर्देश

विज्ञापन
रुद्रपुर कलक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों को निर्देश देती डीएम रंजना राजगुरु। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
डीएम रंजना राजगुरू ने दूसरे प्रदेशों में कोविड-19 संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए जिला टास्क फोर्स की बैठक की। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की टीम से जिले की सीमाओं, औद्योगिक क्षेत्र और बस्तियों में सैंपलिंग/टेस्टिंग बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्कूलों में भी बच्चों के कोरोना टेस्ट कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में डीएम ने कहा कि ट्रू नेट, आरटीपीसीआर मशीन, पीपीई किट, सैनिटाइजर, मास्क आदि की पर्याप्त व्यवस्था रखें। सभी अधिकारी और कर्मचारी कोरोना के निर्देशों का पालन दूसरों को भी कराएं। पुलिस विभाग सार्वजनिक स्थानों और बाजारों में मास्क, सामाजिक दूरी के प्रति सख्ती बरतें।
सीएमओ डॉ. डीएस पंचपाल को निर्देश दिए कि फ्रंट लाईन वर्करों का शत प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करें। डीएम ने वर्चुअल माध्यम से जुड़े सभी सीएमएस को निर्देश दिए कि तत्काल ब्लॉक टास्क फोर्स की बैठक की जाए। वहां पर सीडीओ हिमांशु खुराना, एएसपी मिथलेश सिंह, डीडीओ डॉ. महेश कुमार, पीएमएस डॉ. आरएस सामन्त, सीईओ आरसी आर्या, एसीएमओ डॉ. हरेंद्र मलिक आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें