पूर्व डीएम स्व. अक्षत गुप्ता का ड्रीम प्रोजेक्ट कूड़ा बीनने वालों बच्चों को शिक्षा से जोड़ने वाले अभियान मिशन आगाज एक बार फिर से शुरू हो गया है।
इसके तहत प्रभारी डीएम डा. आशीष श्रीवास्तव ने गरीब बच्चों को शिक्षित बनाने व स्व. गुप्ता के ड्रीम प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से रुद्रपुर व काशीपुर के दो विद्यालयों का चयनित किया है।
इस दौरान उन्होंने चयनित बच्चों के साथ बैठक की और पढ़ने के फायदों से अवगत कराया। गर्मियों की छुट्टी को देखते हुए कूड़ा बीनने वाले बच्चों को समर कैंप के माध्यम से पंतनगर विवि, औद्योगिक आस्थानों, लेक पैराडाइज आदि स्थानों का भ्रमण करवाया गया।
प्रभारी डीएम ने चयनित बच्चों के साथ सेल्फी भी ली। प्रभारी डीएम ने सहायक अध्यापिका गायत्री पांडे की प्रशंसा की। वहीं सीईओ नीता तिवारी को निर्देशित किया कि सर्वे करके कूड़ा बीनने वाले बच्चों को चिन्हित करें और मिशन आगाज से जोड़ें। इस मौके पर डीईओ डीडी सती, उपशिक्षाधिकारी सितारगंज सुषमा गौरव आदि मौजूद थे।