विजेता प्रतिभागी के साथ संस्था के पदाधिकारी
खटीमा। मॉडर्न यूटोपियन सोसाइटी की ओर से राणा प्रताप इंटर कॉलेज में 17वीं ओपन क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में खटीमा और नानकमत्ता क्षेत्र के 12 विद्यालयों के 260 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिता में शिक्षा भारती स्कूल के छात्र दिवाकर पाठक ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। उन्हें 5100 रुपये की नकद पुरस्कार राशि और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। गुरुकुल एकेडमी के दिव्यांशु बोरा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। उन्हें 2100 रुपये और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। इसी विद्यालय के दीपांशु गहतोड़ी ने तृतीय स्थान हासिल कर 1100 रुपये की नकद राशि और प्रशस्ति पत्र प्राप्त किया।
उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए छात्र गौरव सिंह, लकी बसेड़ा, प्राची बिष्ट, यामिनी जोशी और अरमान को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान डॉ. सीएस जोशी, पूरन सिंह बिष्ट, ताजवर खत्री, नवीन पोखरिया, ललित पांडेय, मनीषा पंत आदि मौजूद रहे।