फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: बच्चों को दिलाई नशा मुक्त भारत की शपथ

Mon, 03 Aug 2026 01:23 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान मौजूद बच्चे व अन्य
विज्ञापन
खटीमा। प्रधानमंत्री के नशा मुक्त भारत जागरूकता अभियान के तहत वर्चुअल संवाद कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल ने विभिन्न स्कूलों के सैकड़ों बच्चों को नशे के विरुद्ध जागरूक किया। बच्चों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में बताया गया। विहिप-बजरंग दल के प्रखंड मंत्री प्रदीप सिंह ने कहा कि नशे की प्रवृत्ति से व्यक्ति का स्वयं का जीवन ही बरबाद नहीं होता है बल्कि राष्ट्र की प्रगति भी बाधित होती है। नशे के कारण व्यक्ति के रिश्ते, आर्थिक स्थिति, पारिवारिक स्थिति, पढ़ाई, अध्ययन, स्वास्थ्य व बेहतर भविष्य की क्षति होती है। इसलिए युवाओं को व्यायाम, योग, अध्यात्म, संपर्क प्रबोधन कराने की आवश्यकता है। वहां क्षितिज अरोड़ा, बलवंत कन्याल, मनोज खड़ायत, कुणाल चंद, सीके बिष्ट आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें