फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: दहेज की मांग पूरी न होने पर दिया तलाक, जेठ पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

Fri, 09 May 2025 01:07 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। एक विवाहिता ने दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर पति पर तीन तलाक देने व जेठ पर दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर सौंपी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर ससुरालियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कचनाल गाजी निवासी अलीना पुत्री स्व. ताहिर हुसैन ने पुलिस को तहरीर सौंपी। जिसमें बताया कि उसका निकाह 26 जून 2024 को बिजनौर के थाना धामपुुर ग्राम-अलहैपुर निवासी सलमान के साथ हुआ था। दहेज में उसकी विधवा मां ने मोटरसाईकिल, एसी, फ्रिज, वाशिंग मशीन, कूलर, जेवरात समेत 50 हजार की नकदी दी थी। शादी में लगभग 15 लाख रुपये खर्च हुए थे। आरोप लगाया कि शादी में मिले सामान से पति सलमान, सास हाशमी, जेठानी गुलशन, रुखसार खुश नहीं थे। शादी के बाद से ही ससुरालियों ने दहेज में कार की मांग करते हुए उसका शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न करने लगे। बताया कि 15 सितंबर 2024 को दिन में जेठ फिरोज घर पर ही था। जब वह छत पर कपड़े डालने गई तो जेठ फिरोज ने छत पर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। जब उसने यह बात पति सलमान, सास हाशमी, जेठानी गुलशन को बताई तो उन्होंने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की नियत से उसका गला दबाने लगा। विवाहिता ने बताया कि 16 सितंबर 2024 को पति सलमान, सास, जेठानी ने उसके साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया। इसके बाद पति सलमान व ससुराली मायके आए और कार की मांग करते हुए उसके पति ने उसके साथ मारपीट कर तीन तलाक दे दिया। साथ ही कानूनी कार्यवाही करने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें