फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ कराएं : प्रकाश पंत

Sun, 28 May 2017 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर
विज्ञापन
जिला नियोजन समिति की बैठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रुद्रपुर। कलक्ट्रेट सभागार में जिला नियोजन समिति की बैठक पेयजल एवं प्रभारी मंत्री प्रकाश पंत की अध्यक्षता में हुई। बैठक में प्रभारी मंत्री पंत द्वारा सभी विभागों के लिए 52.09 करोड़ रुपये का परिव्यय स्वीकृत किया गया। प्रभारी मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार के गठन के बाद यह पहली नियोजन समिति की बैठक है, जिसमें सभी विभागों द्वारा पूरी तैयारी के साथ बेहतर ढंग से विभागीय परिव्यय का निर्धारण किया गया है। 
विज्ञापन


पंत ने कहा कि जिले में विभिन्न विभागों द्वारा जो भी निर्माण कार्य किये जा रहे हैं। जनप्रतिनिधि उन निर्माण कार्यों की जानकारी अवश्य रखें साथ ही निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर उनका भौतिक सत्यापन भी करें। उन्होंने कहा कि जिले में जो भी निर्माण कार्य हों वे गुणवत्तायुक्त हों।

पंत ने कहा कि कि स्वीकृत परिव्यय के अनुसार निर्माण कार्यों के लिए शासन से विभागों के लिए जितनी राशि अवमुक्त होगी, उसी राशि के अनुसार ही टेंडर प्रक्रिया की जाए ताकि जितने भी कार्यों हेतु टेंडर प्रक्रिया की जाए वे कार्य अधूरे न रहें। बैठक में डीएम डॉ. नीरज खैरवाल ने कहा कि कैबिनेट मंत्री द्वारा बैठक में जो भी निर्देश दिए गए हैं, अधिकारियों द्वारा उनका पालन किया जाएगा।
विज्ञापन


डीएम ने पेयजल मंत्री को जिले में एक जून से ब्लॉक दिवस मनाने की जानकारी दी। उन्होंने बताया की ब्लॉक दिवस पर सभी बीडीओ, एबीडीओ, ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारी सहित अन्य ब्लॉक स्तरीय अधिकारी ब्लॉक कार्यालय में बैठकर जनसमस्याओं का निराकरण करने के साथ ही विकास कार्यों की प्रगति पर भी चर्चा करेंगे। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी प्रसाद गंगवार, विधायक राजकुमार ठुकराल, राजेश शुक्ला, हरभजन सिंह चीमा, पुष्कर सिंह धामी, प्रेम सिंह राणा, आदेश चौहान, पीडी विनीत तोमर, डीडीओ अजय सिंह आदि थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें