काशीपुर। नगर निगम में रविवार को हुए होली मिलन समारोह में बहल पेपर मिल ने स्वास्भ्य विभाग को दो आधुनिक टीबी स्केनिंग मशीनें दान की। मिल के मैनेजिंग डायरेक्टर नवीन झांजी ने कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) के तहत जिला अस्पताल को 30 लाख रुपये की दो एआई युक्त मिनी टीबी एक्स-रे पोर्टबल मशीनें दीं। यह बंगलुरु से मंगाई गई है।
कार्यक्रम के दौरान सीएम धामी ने मशीनों का विधिवत उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि टीबी की शीघ्र पहचान और समय पर उपचार के लिए ऐसी आधुनिक तकनीक अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगी। इससे ऊधमसिंह नगर को टीबी मुक्त बनाने के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकेगा। वहां पर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, मेयर दीपक बाली, सीएमओ डॉ. केके अग्रवाल, सीएमएस डॉ. संदीप दीक्षित, डॉ. प्रियांक चौहान, नितिन अदलखा आदि मौजूद रहे। संवाद