फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: गाय के मालिकाना हक पर विवाद, लाठी-डंडे और पत्थर चले

Thu, 09 Jul 2026 12:28 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। गंगापुर रोड पर गाय के मालिकाना हक को लेकर दो पक्षों के बीच शुरू हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लाठी-डंडे, पत्थर चले। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी मामला शांत कराया। पुलिस सीसीटीवी कैमरे खंगालकर घटना के साक्ष्य जुटाने में जुट गई है।
विज्ञापन

गड्डा कॉलोनी निवासी युवक एक गाय को लेकर जा रहा था। इसी दौरान बगवाड़ा निवासी कुछ सिख युवकों ने उस पर अपना मालिकाना हक जताया। युवक का दावा था कि यह गाय उसकी है। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में नोकझोंक होने लगी। कुछ ही देर में सड़क का नजारा पूरी तरह से बदल गया। सिख युवकों और गाय ले जा रहे युवक के बीच मारपीट होने लगी। झड़प बढ़ने से सड़क पर अफरातफरी मच गई। राहगीर पत्थरों से बचने के लिए इधर-उधर भागते दिखाई दिए। सड़क पर जाम के हालात बन गए। लोगों की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराया।
दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। उपलब्ध साक्ष्यों और शिकायतों के आधार पर संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभव सैनी, सीओ

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें