फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: आईआईएम काशीपुर में 504 नव प्रवेशियों का हुआ स्वागत

Thu, 09 Jul 2026 12:27 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। आईआईएम काशीपुर ने नए शैक्षणिक सत्र के लिए एमबीए, एमबीए (एनालिटिक्स) और पीएचडी कार्यक्रमों में प्रवेश लेने वाले 504 विद्यार्थियों का स्वागत किया। नए बैच में एमबीए के 350, एमबीए (एनालिटिक्स) के 139 विद्यार्थी और पीएचडी के 15 शोधार्थी शामिल हैं।
विज्ञापन

नवप्रवेशित बैच में 125 महिला विद्यार्थी हैं, जो कुल प्रवेश का लगभग 25 प्रतिशत हैं। एमबीए (एनालिटिक्स) में 83 महिला विद्यार्थी हैं, जो इस कार्यक्रम का करीब 60 प्रतिशत हैंं। पीएचडी में 10 महिला एवं पांच पुरुष शोधार्थियों ने प्रवेश लिया है। एमबीए में 243 विद्यार्थी गैर-इंजीनियरिंग और 107 इंजीनियरिंग पृष्ठभूमि से हैं। एमबीए (एनालिटिक्स) में 74 विद्यार्थी इंजीनियरिंग और 65 विद्यार्थी गैर-इंजीनियरिंग पृष्ठभूमि से हैं। एमबीए कार्यक्रम में 280 विद्यार्थियों के पास छह माह से कम का कार्यानुभव है, जबकि शेष को छह माह से लेकर दो वर्ष तक का कार्यानुभव है।, एमबीए (एनालिटिक्स) में 60 विद्यार्थियों के पास दो वर्ष से अधिक तथा 38 विद्यार्थियों के पास 18 से 24 माह का पेशेवर अनुभव है। निदेशक प्रो. नीरज द्विवेदी ने नवप्रवेशित विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए कहा कि आईआईएम विद्यार्थियों को ऐसा विशिष्ट वातावरण प्रदान करता है जो शैक्षणिक ज्ञान को व्यवहारिक अनुभव से जोड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें