फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand News: रुद्रपुर जिला अस्पताल में डॉक्टर-नर्स के बीच विवाद, फोन पर चला ब्लॉक-अनब्लॉक का सिलसिला

Tue, 06 Jan 2026 02:26 PM IST
गायत्री जोशी शुभम श्रीवास्तव

सार

रुद्रपुर जिला अस्पताल में डॉक्टर और नर्स के बीच विवाद की जांच में सामने आया है कि दोनों ने कई बार एक-दूसरे को व्हाट्सएप पर ब्लॉक और अनब्लॉक कर बातचीत की।
विज्ञापन
रुद्रपुर जिला अस्पताल में डॉक्टर-नर्स के बीच विवाद। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुद्रपुर में वर्तमान में जब हम अपने किसी करीबी से नाराज होते हैं तो कुछ देर के लिए उसे ब्लॉक जरूर कर देते हैं लेकिन अगले कुछ घंटों या कुछ दिनों में उसे अनब्लॉक भी कर देते हैं। जिला अस्पताल के डॉक्टर और नर्स प्रकरण में भी दोनों का एक दूसरे को कई बार ब्लॉक कर फिर अनब्लॉक करके बात करने का जांच में खुलासा हुआ है। शिकायत पत्र में संलग्न चैट में अब तक दोनों की पूर्व में साथ चाय पीने की बात सामने आई थी लेकिन अब इस मामले ने एक नया रंग ले लिया है।

विज्ञापन


जांच में पता चला है कि दोनों ने एक दूसरे को कई बार ब्लॉक करके फिर अनब्लॉक कर बात की। 16 नवंबर को दोनों ने एक दूसरे को व्हाट्सएप से ब्लॉक किया 18 नवंबर को अनब्लॉक भी कर दिया। इसी प्रकार 24 जुलाई 2025 को भी ब्लॉक करके अनब्लॉक किया गया।

वहीं विभाग के अधिकारियाें के अनुसार दोनों में एक दिन इमरजेंसी वार्ड में कुछ कहा सुनी हो गई थी जिसको लेकर दोनों ने ही इसे अपनी प्रतिष्ठा से जोड़ लिया। दोनों के परिवारों में भी कुछ विवाद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें