फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन की हिस्सेदारी में बेईमानी : पति पर हमला, कोर्ट पहुंची पत्नी

Sun, 24 May 2026 12:09 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में एक व्यक्ति ने हिस्सेदारी में जमीन खरीदी। साथी ने दगा देकर जमीन अपने नाम करा ली और विरोध पर पीड़ित पर जानलेवा हमला किया। पुलिस में सुनवाई नहीं होने पर पीड़ित की पत्नी ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट के आदेश पर मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई।
विज्ञापन

शिमला बहादुर निवासी कमलेश गंगवार ने अदालत में दिए प्रार्थनापत्र में बताया कि उन्होंने जमीन खरीद के दौरान राजा कॉलोनी के लालाराम को 2.70 लाख रुपये दिए थे। लालाराम ने जमीन में उन्हें हिस्सेदार बनाने का भरोसा दिया था। महिला का कहना है कि रुपये देने के प्रमाण के तौर पर उनके चेक और बैंक ट्रांजेक्शन का रिकॉर्ड मौजूद है। इसके बाद भी अभियुक्त ने जमीन अपने नाम करा ली और पैसे वापस नहीं किए। उन्होंने जब दबाव बनाया तो 23 मार्च की शाम पति के काम से घर लौटने के दौरान झील के पास रास्ते में लालाराम और उसके दो साथियों ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। स्कूटी से गिरते ही तीनों ने उन पर हमला कर दिया जिससे उनका बायां हाथ टूट गया और गंभीर चोटें आईं। शोर सुनकर राहगीरों ने बीच-बचाव किया। हालत गंभीर होने पर उन्हें पहले जिला अस्पताल और बाद में बरेली रेफर किया गया, जहां ऑपरेशन हुआ। अभियुक्त ने दोबारा पैसा मांगने पर मारने की धमकी भी दी थी। उन्होंने ट्रांजिट कैंप कोतवाली और एसएसपी कार्यालय में शिकायत दी लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। सीओ डीआर वर्मा ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें