काशीपुर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के रुद्रपुर आगमन पर होने वाले पंजाबी गौरव सम्मेलन की तैयारियों के लिए ढकिया गुलाबो और चैती गांव में सिख समाज की बैठक हुई।
सम्मेलन को सफल और ऐतिहासिक बनाने पर विचार-विमर्श किया गया। समाज के लोगों ने अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता करने पर जोर दिया। विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने कहा कि पंजाबी समाज ने हमेशा राष्ट्र और समाज निर्माण में अहम योगदान दिया है। यह सम्मेलन समाज की गौरवशाली संस्कृति, परंपरा और एकजुटता को दिखाने का अवसर है। बैठक में प्रधान संघ उपाध्यक्ष जसपाल सिंह, हरप्रीत सिंह हैप्पी, सतनाम सिंह, सुखविंदर सिंह, जसवीर सिंह, देवेंद्र सिंह, दयाल सिंह, जोरावर सिंह, अर्जुन सिंह, कुलबीर सिंह, मोनू चौधरी, पार्षद अवतार सिंह नागरा आदि मौजूद रहे।