रुद्रपुर में कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर जाति और स्थायी निवास प्रमाणपत्र बनवाने का मामला सामने आया है। राजस्व उप निरीक्षक अमित पांडेय की तहरीर पर पुलिस ने दीपांशु, दक्ष चतुर्वेदी और शुभम हुरिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन
जांच में दीपांशु द्वारा 18 अगस्त को जाति प्रमाणपत्र और दक्ष द्वारा 14 अगस्त को स्थायी निवास प्रमाणपत्र बनवाने की बात सामने आई। दोनों आवेदनों में लगाए गए बिजली बिल, राशन कार्ड, भूमि पट्टा और खतौनी का संबंधित विभागों से सत्यापन कराया गया, लेकिन अभिलेखों की पुष्टि नहीं हुई। मौके पर भी आवेदक और परिवार नहीं मिले। दोनों प्रमाणपत्र निरस्त कर दिए गए।