रुद्रपुर में पहाड़गंज निवासी ई-रिक्शा चालक लियाकत (45) की शनिवार तड़के काशीपुर रोड पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से मौत हो गई। हादसे के बाद कार चालक वाहन समेत फरार हो गया।
रुद्रपुर में पहाड़गंज निवासी ई-रिक्शा चालक लियाकत (45) की शनिवार तड़के काशीपुर रोड पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से मौत हो गई। हादसे के बाद कार चालक वाहन समेत फरार हो गया। इधर, भाग रही कार गदरपुर कोतवाली क्षेत्र में अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई।
विज्ञापन
लियाकत ई-रिक्शा चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। शुक्रवार रात वह रोज की तरह ई-रिक्शा लेकर घर से निकले थे। शनिवार तड़के काशीपुर रोड की ओर जाते समय पीछे से आई तेज रफ्तार कार ने उनके ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे में ई-रिक्शा क्षतिग्रस्त हो गया और लियाकत गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना देकर घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही स्वजन में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस हादसे के बाद फरार कार चालक की तलाश में जुटी है।