फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिसेबल्ड स्पोर्टिंग सोसाइटी ने विजेता टीम को दिया 11 हजार का चेक

विज्ञापन
रुद्रपुर एमएस स्टेडियम में विजेता खिलाड़ियों के साथ डीएम व अन्य। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
रुद्रपुर। डिसेबल्ड स्पोर्टिंग सोसायटी की ओर से विश्व दिव्यांग दिवस पर मनोज सरकार स्टेडियम में व्हीलचेयर क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। विजेता ग्रीन वॉरियर टीम को सोसायटी की ओर से 11 हजार रुपये का चेक और उपविजेता टीम को 5100 रुपये का चेक देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को व्हीलचेयर रेड व ग्रीन वॉरियर टीम के बीच व्हीलचेयर क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित हुआ। इस दौरान डीएम युगल किशोर पंत ने खिलाड़ियों के बीच पहुंचकर हौसला अफजाई की। कहा कि सभी दिवस दिव्यांगों के लिए हैं।
प्रतियोगिता में रेड वॉरियर टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। इसमें टीम ने निर्धारित 12 ओवरों में छह विकेट पर 71 रन बनाए। नरेश ने सर्वाधिक 32 रन बनाए। ग्रीन वॉरियर की ओर से विकास ने सर्वाधिक चार व आशीष और छोटेलाल ने एक-एक विकेट लिया।
विज्ञापन

वहीं ग्रीन वॉरियर टीम ने पांच विकेट खोकर 11 ओवर, तीन गेंदों में 72 रन बनाकर जीत हासिल की। इसमें आशीष ने 28 व कप्तान धनवीर भंडारी ने 26 रन का योगदान दिया। एमेनिटी पब्लिक स्कूल के प्रबंधक सुभाष अरोरा ने 10 व्हीलचेयर सोसायटी को दी।
वहां डिसेबल्ड स्पोर्टिंग सोसाइटी के प्रदेश अध्यक्ष भारत भूषण चुघ, वन विकास निगम व सोसाइटी संरक्षक सुरेश परिहार, सहायक निदेशक खेल सुरेश पांडे, जिला क्रीड़ाधिकारी रशिका सिद्दीकी, एथलेटिक्स कोच रघुवीर सिंह विर्क, हरीश चौधरी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें