गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब प्रबंध कमेटी के चुनाव के पांचवें चरण में मिलक सीट पर चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हुए। डायरेक्टर पद पर हुए चुनाव में गुरमीत सिंह व धन्ना सिंह के बीच सीधे मुकाबले में मतदान में 22 डेलीगेटों में से 21 डेलीगेटों ने अपने मतों का प्रयोग किया।
रामपुर स्वार सीट पर डायरेक्टर पद पर खड़े निर्मल सिंह के पक्ष में अन्य दो डायरेक्टरों गुरमेल सिंह व जगीर सिंह द्वारा अपना नामांकन वापस लेने पर निर्मल सिंह का निर्विरोध डायरेक्टर बनना तय हो गया।
ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब की प्रबंध समिति के लिए उच्च न्यायालय के निर्देश पर 18 वर्षों बाद 10 चरणों में होने वाला चुनाव बुधवार को पांचवें चरण में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। हलका नंबर 27 यूपी के मिलक के डायरेक्टर पद के लिए गुरमीत सिंह व धन्ना सिंह के बीच सीधा मुकाबला था।
22 डेलीगेट मतदाताओं में से 21 डेलीगेटों ने अपने मतों का प्रयोग कर प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला पेटी में बंद कर दिया। हलका नंबर 27 रामपुर-स्वार से डायरेक्टर पद पर निर्मल सिंह, गुरमेल सिंह व जगीर सिंह ने दावेदारी ठोकी थी। मतदान से पूर्व ही गुरमेल सिंह व जगीर सिंह ने अपना नामांकन वापस ले लिया।
जिसके चलते निर्मल सिंह का निर्विरोध बनना तय हो गया। चुनाव शांतिूर्ण संपन्न करवाने के लिए आसपास के थाने की पुलिस फोर्स के अलावा सीओ राजेश भट्ट, थानाध्यक्ष सलाउद्दीन, खुशवंत सिंह, देवेंद्र गौरव आदि मौजूद थे।