फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: शक्तिफार्म से दिनेशपुर तक सीधी बस सेवा शुरू

Wed, 14 May 2025 01:31 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
शक्तिफार्म। शक्तिफार्म से दिनेशपुर के बीच सीधी बस सेवा शुरू हो गई है। सोमवार को कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया।
विज्ञापन


लंबे समय से शक्तिफार्म के लोग दिनेशपुर तक सीधी बस सेवा को संचालित करने की मांग कर रहे थे। सोमवार को सीधी बस सेवा शुरू होने से क्षेत्र की जनता ने मंत्री बहुगुणा का आभार व्यक्त किया। इससे पहले लोगों को शक्तिफार्म से दिनेशपुर जाने के लिए तीन बसों को बदलना पड़ता था। इस सफर को तय करने में करीब तीन घंटे तक का समय लगता था। वहीं, सीधी बस सेवा शुरू होने से यह सफर करीब डेढ़ घंटे में तय किया जा सकेगा।
प्राइवेट बस यूनियन के अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने बताया कि बस रुद्रपुर (जेलकैंप) से संचालित की जाएगी, जो शक्तिफार्म बाजार होते हुए किच्छा, रुद्रपुर, मटकोटा, काली नगर होते हुए दिनेशपुर तक जाएगी। बताया कि आरटीओ से प्रति व्यक्ति बस का किराया निर्धारित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि महिलाओं बुजुर्ग और बच्चों को दिनेशपुर आने-जाने में भारी समस्याओं का सामना करना पड़ता था। अब सीधी बस सेवा शुरू होने से लोगों को राहत मिलेगी। वहां पर गोविंद तालुकदार, संजय बाछाड़, विक्रम भंडारी, विश्वजीत सरकार, किशोर राय, राजा हालदार, कार्तिक राय, मयंक अग्रवाल आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें