फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: दिनेशपुर ने ट्रांजिट कैंप को 4-0 से दी शिकस्त

Thu, 17 Jul 2025 12:42 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
दिनेशपुर में आयोजित फुटबॉल टुर्नामेंट में भिड़ते दिनेशपुर और ट्रांजिट कैंप की टीम। 
विज्ञापन
दिनेशपुर। पवित्र यंग क्लब की ओर से चल रहे गोविंद मंडल मेमोरियल जिला स्तरीय फुटबाल टूर्नामेंट के चौथे एकतरफा लीग मैच में मेजबान दिनेशपुर ने ट्रांजिट कैंप रुद्रपुर की टीम को 4-0 से हराकर दूसरे राउंड में प्रवेश कर लिया।
विज्ञापन

शहीद खुदीराम बोस स्टेडियम में बुधवार को खेले गए चौथे लीग मैच में मेजबान दिनेशपुर की टीम ने शुरुआत से ही शानदार खेल का प्रदर्शन किया। इसके चलते 10वें मिनट में स्ट्राइकर विजय ने लगातार दो गोल दागकर दिनेशपुर को 2-0 की बढ़त दिलाई।
इसी बीच मध्यांतर से पहले ट्रांजिट कैंप के खिलाड़ी गोल क्षेत्र के भीतर फाउल कर बैठे। ऐसे में दिनेशपुर को पेनल्टी किक मिली। इसे शुभम ने गोल में बदलकर स्कोर 3-0 कर दिया। मध्यांतर के बाद ट्रांजिट कैंप के खिलाड़ियों ने बेहतर तालमेल के साथ कई अच्छे मूव बनाए। इसके बाद भी वे गोल करने में नाकाम रहे। ऐसे में खेल के अंतिम क्षणों में दिनेशपुर के विजय ने टीम की ओर से चौथा और अपना तीसरा गोल कर टीम को जीत दिला दी। तीन गोल करने पर विजय को मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें