फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढिमरी का जलस्तर बढ़ा, भगवानपुर में 42 परिवार हताहत

Fri, 07 Aug 2015 11:59 PM IST
ब्यूूराे, अमर उजाला, रुद्रपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

रुद्रपुर। तेज बारिश के बाद नदी के बढ़े जलस्तर से ग्राम भगवानपुर का एक हिस्सा नदी की चपेट में आ गया है। गांव के 42 गरीब परिवार बाढ़ के पानी से घिर गए हैं। इससे ग्रामीणों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। गांव के लोग अपना सामान और मवेशी लेकर सुरक्षित स्थान की तरफ जाने लगे हैं। फिलहाल जनहानि की सूचना नहीं है।
विज्ञापन

इधर, बाढ़ की सूचना पर प्रशासन ने भी मौका मुआयना कर स्थिति की जानकारी जुटाई। ग्राम भगवान पुर कोलड़िया में ढिमरी नदी के पास गरीबों को 2006-07 में पट्टा दिया गया था। यहां पर 42 परिवारों रहते हैं। गुरुवार को बारिश के बाद बगल से बहने वाली ढिमरी नदी का जलस्तर अचानक तेजी से बढ़ गया। देखते-देखते नदी के बढ़ते जलस्तर से गांव के 42 परिवार पानी की चपेट में आ गए। घरों में बाढ़ का पानी घुस गया। गांव में अफरा-तफरी मच गई। अनहोनी की आशंका को देखते हुए ग्रामीण अपना सामान और मवेशी लेकर सुरक्षित स्थान पर जाने लगे हैं, हालांकि गांव में कुछ परिवार के लोग अभी रुके हुए हैं। वह भी छतों और ऊंचे स्थान पर हैं। गांव में बाढ़ से कोई जनहानि नहीं हुई है। ग्रामीणों का कुछ सामान नष्ट हुआ है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें