फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सितारगंज, बाजपुर और रुद्रपुर बीईओ के खिलाफ होगी कार्रवाई

Fri, 07 Aug 2015 12:06 AM IST
ब्यूूराे, अमर उजाला, रुद्रपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

रुद्रपुर। सितारगंज, बाजपुर और रुद्रपुर के खंड शिक्षा अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध मेें मुख्य शिक्षा अधिकारी ने आदेश जारी किए हैं। बता दें कि हाल ही में शिक्षा महानिदेशक डी सैंथिल पांडियन ने बैठक लेकर खराब रिजल्ट देने वाले स्कूलों के प्रधानाचार्योँ और संबंधित विषयों के शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति करने को कहा था। इसके बाद सीईओ डॉ. नीता तिवारी ने सभी बीईओ से चार अगस्त तक प्रधानाचार्योँ और शिक्षकों की सूची मंगाई थी। यह सूची उसी दिन चार बजे तक निदेशालय भेजी जानी थी। तय समय तक प्राप्त सूची के अनुसार हाईस्कूल के 88 और इंटर के 35 प्रधानाचार्यो के अलावा 472 शिक्षकों की सूची उपलब्ध कराई गई। मगर बाद में शिक्षकों की संख्या बढ़कर 503 होने की सूचना प्राप्त हुई। विभाग के अनुसार बाजपुर बीईओ ने गलत सूचना जबकि सितारगंज और रुद्रपुर बीईओ ने देर से सूचना थी। इससे आंकड़ों में गड़बड़ी हुई है। सीईओ ने बताया कि जिसकी गलती होगी सजा भी उसी को भुगतनी होगी। लापरवाही किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लापरवाह बीईओ के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की जा रही है।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें