फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीबीटीएल पंजीकरण के लिए ठेके पर रखे थे युवक

Thu, 09 Jul 2015 01:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, काशीपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
डीबीटीएल योजना से जुड़े उपभोक्ताओं की सब्सिडी अन्य खातों में ट्रांसफर करने का एक और बड़ा खुलासा हुआ है। गैस एजेंसी के अफसरों ने उपभोक्ताओं को योजना में शामिल करने का काम ठेके पर दिया था।
विज्ञापन


 इसके लिए चार युवकों को अलग से लगाया गया था। इससे ही 711 उपभोक्ताओं की सब्सिडी को आठ खाते में डालने की बात गहराने लगी है।

कुंडेश्वरी रोड स्थित काशीपुर गैस एजेंसी में डीबीटीएल योजना के शुरूआती दौर में उपभोक्ताओं की सब्सिडी को इधर से उधर करने का खेल चल रहा था।

 विभागीय सूत्रों के अनुसार योजना के शुरू होते ही सैकड़ों उपभोक्ता रोजाना डीबीटीएल से जुड़ने के लिए गैस एजेंसी आ रहे थे। मार्च में आईओसी की सख्ती के बाद उपभोक्ताओं की संख्या बढ़ने लगी थी।

लोगों की भीड़भाड़ एवं कंप्यूटर में लगी कतारों का फायदा उठा कर ही सब्सिडी को आठ खातों में ट्रांसफर करने का ताना-बाना बुन लिया गया था। इसके लिए ठेके पर रखे गए युवकों को प्रति फार्म के अनुसार रुपये भी दिए गए।
विज्ञापन


 वहीं आईओसी के अफसर भी शुरूआती दौर से ही सब्सिडी ट्रांसफर करने की बात से इंकार नहीं कर रहे हैं। इसके लिए वह  मामले की जांच में जुटे हुए हैं। बुधवार को भी आईओसी के अधिकारियों ने एजेंसी के रिकार्ड खंगाले।

उपभोक्ताओं की सब्सिडी इधर से उधर करने का मामला प्रकाश में आते ही दर्जनों लोग सब्सिडी की जानकारी लेने एजेंसी पर पहुंचने शुरू हो गए हैं।

बुधवार को कई लोगों ने सब्सिडी नहीं आने का कारण पूछा, सब्सिडी कब तक आएगी, इसकी जानकारी ली। छह माह से सब्सिडी नहीं आने पर आक्रोश भी जताया गया। लेकिन एजेंसी कर्मी टालमटोल में लगे रहे। इससे उपभोक्ताओं को बैरंग लौटना पड़ा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें