काशीपुर। अतिवृष्टि से इस बार ढेला नदी ने रुख बदल लिया है। इस कारण गोशाला में बना साइफन खतरे में आ गया है। साथ ही गोशाला में आर्मी की जमीन का कटाव होना शुरू हो गया है।
जमीन को बचाने के लिए सिंचाई विभाग की ओर से आपदा प्रबंधन के तहत कार्य करने के लिए नौ करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा है।
ढेला नदी और तुमड़िया डैम से निकलने वाली नहर पर सिंचाई विभाग की ओर से पूर्व में साइफन बनाया गया था। तुमड़िया डैम के जरिए काशीपुर में खेती के लिए पानी विभिन्न गूल, नहरों के माध्यम से आ रहा है।
गोशाला के पास आर्मी की जमीन भी इस भू कटाव की चपेट आ रही है और किसानों की जमीन भी नदी के बहाव में कट रही है।